14 अगस्त 2018 - 02:06
ईरान, रक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों का अनावरण

ईरान में रक्षा क्षेत्र की नई उपलब्धियों का सोमवार को अनावरण किया गया।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा उद्योग ने अपनी नई उपलब्धियों का अनावरण किया। रक्षा उद्योग की ओर से जिन नई उपलब्धियों का अनावरण किया गया उनमें फ़ातेह मुबीन मीज़ाइल, क्वाड काप्टर हुदहुद-4 तथा आग को कंट्रोल और उसको बुझाने वाले उपकरण हैं।

फ़ातेह मुबीन नामक मीज़ाइल नई पीढ़ी का मीज़ाइल है जो धरती और समुद्र में अपने लक्ष्य को सटीक भेदने की क्षमता रखता हैै। यह मीज़ाइ 24 घंटे के दौरान किसी भी समय और किसी भी प्रकार करे मौसम विशेषकर बारिश, कोहरे और दुश्मनों के इलेक्ट्रानिक वार के समय, धरती और समुद्र में अपने लक्ष्यों को अच्छी तरह पहचान सकता है और उन्हें भेद सकता है। 

क्वाड काप्टर हुदहुद-4 100 किलोमीटर तक 4 घंटे लगातार उड़ान भर सकता है, इस क्वाड काप्टर का वज़न 20 किलोग्राम है। आग कंट्रोल करने वाला यंत्र 1200 डिग्री तापमान को 3 घंटे तक सहन कर सकता है और यह वाटर प्रूफ़ है और इसको नुक़सान नहीं पहुंच सकता।